-
परिभाषा - देवता का किया हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
दैव कृपा से वह बच गई ।
- समानार्थी शब्द -
दैविक
-
परिभाषा - प्रारब्ध या संयोग से होनेवाला
- वाक्य में प्रयोग -
दैवी घटना को टालना बहुत कठिन होता है ।
- समानार्थी शब्द -
दैवी ,
दैविक ,
दैवागत
-
परिभाषा - देवताओं का या देवता संबंधी
- वाक्य में प्रयोग -
हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार दैवी शक्ति प्राप्त करने के लिए राक्षस कई वर्षों तक तपस्या में लीन रहते थे ।
- समानार्थी शब्द -
दैवी ,
देवीय ,
दैविक ,
सुरीय
- विलोम शब्द -
मानवीय
-
परिभाषा - अवश्य होने या होकर रहनेवाली बात या घटना
- वाक्य में प्रयोग -
होनी को कोई नहीं टाल सकता ।
- समानार्थी शब्द -
होनी ,
भवितव्यता ,
नियति ,
भावी
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
घटना
-
परिभाषा - वह निश्चित और अटल दैवी विधान जिसके अनुसार मनुष्य के सब कार्य पहले ही से नियत किये हुए माने जाते हैं और जिसका स्थान ललाट माना गया है
- वाक्य में प्रयोग -
कर्मवादी भाग्य में विश्वास नहीं करते । / दैव के भरोसे बैठने वाला जीवन में कुछ नहीं पा सकता ।
- समानार्थी शब्द -
भाग्य ,
नसीब ,
किस्मत
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
दैवी विधान
- प्रकार -
दुर्भाग्य ,
सौभाग्य