हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
तल
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी भी वस्तु की भीतरी निचली सतह
  • वाक्य में प्रयोग - लोटे के तले में राख जमी है ।
  • समानार्थी शब्द - तला , तल्ला , तलहटी , तली
  • लिंग - पुल्लिंग
  • संज्ञा के प्रकार - जातिवाचक
  • गणनीयता - गणनीय
  • एक तरह का - वस्तु-भाग
तल
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु का ऊपरी या बाहरी फैलाव
  • वाक्य में प्रयोग - गरमी में कुएँ के पानी की सतह नीचे चली जाती है ।
  • समानार्थी शब्द - सतह , स्तर , संस्तर
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - वस्तु-भाग
  • प्रकार - तालु , पौ , ज़मीन , जलस्तर , सतह , भीतरी सतह
तल
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - रेखागणित में वह विस्तार जिसमें लम्बाई-चौड़ाई तो हो पर मोटाई न हो
  • वाक्य में प्रयोग - घन में छः सतह होते हैं ।
  • समानार्थी शब्द - सतह , स्तर , संस्तर
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - सतह
तल
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - पैर के नीचे की ओर का वह भाग जो चलने में पृथ्वी पर पड़ता है
  • वाक्य में प्रयोग - तपते रास्ते पर उसके तले जलने लगे ।
  • समानार्थी शब्द - तलवा , तलुआ , चरण तल , पदतल
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - बाह्य अंग
तल
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु का वह निचला भाग जिसके आधार पर वह ठहरी रहती है
  • वाक्य में प्रयोग - इस कड़ाही का पेंदा मोटा है ।
  • समानार्थी शब्द - पेंदा , तला , तलेटी , तली
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - वस्तु-भाग
तल
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - जलाशय के नीचे की भूमि
  • वाक्य में प्रयोग - इस नदी की तलहटी साफ़ दिखाई पड़ रही है ।
  • समानार्थी शब्द - तलहटी , तली
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - थल
तल
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - बहुमंजिली इमारतों में ऊपर नीचे के विचार से बने मकान के स्तर
  • वाक्य में प्रयोग - मेरा घर सातवीं मंजिल पर है ।
  • समानार्थी शब्द - तल्ला , महला
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - क्रिया , मानव कृति
Hindi Shabdamitra Copyright © 2017
Developed by Center For Indian Languages Technology, IIT Bomabay Supported by LG Soft Indiaहिंदी शब्दमित्र
Previously Supported by Tata Center for Technology & Design