-
परिभाषा - किसी चीज पर पड़ी या लगी हुई कोई दूसरी चीज को हटाना
- वाक्य में प्रयोग -
वह हरदिन पूरे घर को झाड़ती है ।
- क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
- मूल शब्द -
झाड़
- प्रत्यय -
ना
- संक्रामिता -
सकर्मक
- एक तरह का -
मिटाना
- प्रकार -
गाहना
-
परिभाषा - रोग या प्रेत बाधा दूर करने के लिए झाड़ते हुए मंत्र पढ़कर फूँकना
- वाक्य में प्रयोग -
ओझा उस व्यक्ति को झाड़ रहा है ।
- समानार्थी शब्द -
झाड़ना-फूँकना ,
झाड़-फूँक करना
- एक तरह का -
काम करना
-
परिभाषा - किसी चीज पर पड़ी हुई धूल आदि हटाने के लिए उसे उठाकर झटका देना
- वाक्य में प्रयोग -
वह बिस्तर झटक रहा है ।
- समानार्थी शब्द -
झटकना ,
झटकारना
- एक तरह का -
झटकना
-
परिभाषा - बढ़-बढ़कर बोलना
- वाक्य में प्रयोग -
प्रेम अपने दोस्तों के बीच बहुत हाँकता है ।
- समानार्थी शब्द -
हाँकना ,
फेंकना
- एक तरह का -
फ़रमाना
-
परिभाषा - कपड़े आदि को हवा में झटकने की क्रिया या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
धोती को फटकने के बाद ही सुखाना चाहिए ताकि उसमें सिलवट न रहे ।
- समानार्थी शब्द -
फटकना ,
फटकन ,
झटकना ,
झटकारना
- लिंग -
अज्ञात
- एक तरह का -
काम
- प्रकार -
फटकना
-
परिभाषा - धोखा देकर माल ले लेना
- वाक्य में प्रयोग -
वह लोगों को मूड़ता है ।
- समानार्थी शब्द -
मूड़ना ,
ठगना ,
ऐंठना
- एक तरह का -
लेना
-
परिभाषा - क्रोधपूर्वक जोर से कोई कड़ी बात कहना
- वाक्य में प्रयोग -
वह एक भोली लड़की को डाँट रहा था। / वह एक भोली लड़की को फटकार रहा था। / वह एक भोली लड़की को डाँट पिला रहा था।
- समानार्थी शब्द -
डाँट पिलाना ,
फटकारना ,
डाँट बताना ,
डाँटना ,
डपटना
- एक तरह का -
चिल्लाना