परिभाषा - तरल पदार्थ को किसी महीन कपड़े या छन्नी आदि से निकालना ताकि कचरा आदि ऊपर रह जाए
वाक्य में प्रयोग -
माँ छननी से चाय छान रही है।
समानार्थी शब्द -
छनाई करना
क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
मूल शब्द -
छान
प्रत्यय -
ना
संक्रामिता -
सकर्मक
एक तरह का -
काम करना
परिभाषा - यह देखना कि कोई व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि कहाँ है
वाक्य में प्रयोग -
सारी दुकानें छान डाली पर सत्तू कहीं नहीं मिला। / पुलिस चोर का पता कर रही है। / वह बच्चा आँख मिचौली में सबको ढूँढ रहा है। / वह बच्चा आँख मिचौली में सबको खोज रहा था। / पुलिस चोर का पता लगा रही है।
समानार्थी शब्द -
ढूँढना ,
ढूँढना ,
खोजना ,
ढूँढ़ना
क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
मूल शब्द -
छान
प्रत्यय -
ना
संक्रामिता -
सकर्मक
एक तरह का -
देखना
प्रकार -
शोध करना ,
छानबीन करना ,
थाहना ,
ढिंढोरना
परिभाषा - चूर्ण या दानों को महीन कपड़े या चलनी आदि से पार निकालना जिससे उसका कूड़ा-करकट या मोटा अंश ऊपर रह जाए
वाक्य में प्रयोग -
आटा गूँथने से पहले उसे छानो। / दादी गेहूँ चाल रही है।
समानार्थी शब्द -
चालना ,
छालना
परिभाषा - रस्सी आदि से पैर आदि बाँधना या जकड़ना
वाक्य में प्रयोग -
उसने बीमार भैंस को सुई लगाने से पहले उसके अगले पैरों को रस्सी से छाना।
समानार्थी शब्द -
छाँदना
एक तरह का -
बाँधना
प्रकार -
नोवना
परिभाषा - छनौटे आदि की सहायता से कड़ाही में से पूरी,पकवान आदि निकालना
वाक्य में प्रयोग -
वह मेहमानों के लिए पकौड़ी छान रही है। / कच्ची पूरियाँ मत छानो।
समानार्थी शब्द -
काढ़ना
एक तरह का -
निकालना
परिभाषा - तरल पदार्थ को किसी महीन कपड़े या छन्नी आदि से निकालना या छानने की क्रिया
वाक्य में प्रयोग -
सीमा पनीर की छनाई कर रही है।
समानार्थी शब्द -
छनाई
लिंग -
पुल्लिंग
एक तरह का -
काम