- 
                                परिभाषा -  घोड़े और सिंह आदि की गर्दन के बाल
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 अयाल शेर की ख़ूबसूरती को बढ़ा देते हैं।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    अयाल     , 
                                
                                    केसर     , 
                                
                                    सटा    
                                
                              
- लिंग - 
                                पुल्लिंग
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  बाल   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  ठंडे देश में होने वाले केसर के पौधे के फूल का सींक या तंतु जैसा पुष्पांग जिनसे उत्कृष्ट सुगंध निकलता है
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 मुझे केसर डली कुल्फ़ी बहुत पसंद है।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    केसर     , 
                                
                                    ज़ाफ़रान     , 
                                
                                    जाफरान     , 
                                
                                    कुमकुम    
                                
                              
- लिंग - 
                                पुल्लिंग
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  पुष्प भाग   
                                
                                
- प्रकार - 
                                    
                                      मोंगला  
                                    
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  ठंडे देश में होनेवाला एक पौधा जिसके फूलों की सींके उत्कृष्ट सुगंध के लिए प्रसिद्ध हैं
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 केसर से प्राप्त सुगंधित पदार्थ का प्रयोग खाद्य पदार्थों तथा औषधियों में होता है।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    केसर     , 
                                
                                    ज़ाफ़रान     , 
                                
                                    जाफरान     , 
                                
                                    कुमकुम    
                                
                              
- लिंग - 
                                पुल्लिंग
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  कंदाकार वनस्पति   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  फूल के बीच में के स्त्रीलिंगी अवयव जो पतले सींकें या सूत के रूप में होते हैं
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 केशर पौधे के जनन अंग से संबंधित है।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    केसर     , 
                                
                                    स्त्रीकेशर     , 
                                
                                    स्त्रीकेसर     , 
                                
                                    जीरा    
                                
                              
- लिंग - 
                                पुल्लिंग
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  पुष्प भाग   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  एक पेड़ जिसके सूखे फल औषध, मसाले और रंग बनाने के काम में आते हैं
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 गर्मी के दिनों में नागकेसर में सफेद फूल लगते हैं।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    नागकेसर     , 
                                
                                    नागकेशर     , 
                                
                                    केसर     , 
                                
                                    नागेसर    
                                
                              
- लिंग - 
                                पुल्लिंग
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  पेड़   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  एक पेड़ का फूल जो काला, लाल या सफेद रंग का होता है
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 नागकेसर का उपयोग मसाले और औषधि के रूप में होता है।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    नागकेसर     , 
                                
                                    नागकेशर     , 
                                
                                    केसर     , 
                                
                                    नागेसर    
                                
                              
- लिंग - 
                                पुल्लिंग
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  फूल   
                                
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                             
                              - 
                                परिभाषा -  एक खनिज पदार्थ जो लोहे का एक विकार है
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 कुछ रासायनिक प्रयोगों में कसीस का उपयोग होता है।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    कसीस     , 
                                
                                    कासीस     , 
                                
                                    कंसक     , 
                                
                                    हंसलोमश    
                                
                              
- लिंग - 
                                पुल्लिंग
                              
- एक तरह का - 
                                
                                  रासायनिक पदार्थ