-
परिभाषा - किसी चीज़ को तोड़ने, पीसने आदि के लिए उस पर बार-बार किसी बड़ी और भारी चीज़ से आघात करना
- वाक्य में प्रयोग -
भाभी हल्दी कूट रही है।
- समानार्थी शब्द -
कूटना
- एक तरह का -
मारना
- प्रकार -
कूटना ,
खरल में घोटना
-
परिभाषा - हाथ, पैर आदि से लगातार मारना
- वाक्य में प्रयोग -
सिपाही चोर को खूब कूट रहा है । / सिपाही चोर का कचूमर निकाल रहा है ।
- समानार्थी शब्द -
कचूमर निकालना ,
कूटना ,
खूब मारना
- एक तरह का -
मारना
-
परिभाषा - धान से उसकी भूसी अलग करने के लिए उसको ओखली में डालकर, उस पर मूसल आदि से बार-बार आघात करना
- वाक्य में प्रयोग -
महिलाएँ आँगन में धान कूट रही हैं ।
- समानार्थी शब्द -
कूटना
- एक तरह का -
कूटना
-
परिभाषा - चक्की, सिल आदि के तल पर टाँकी आदि से आघात करके उसे खुरदरा करना
- वाक्य में प्रयोग -
चक्कीवाला चक्की के पाटों को कूट रहा है ।
- समानार्थी शब्द -
कूटना
- एक तरह का -
कूटना
-
परिभाषा - बैल, भैंस आदि के अंडकोश के वृषणों को आघात से चूर-चूर करके उनको बधिया करना
- वाक्य में प्रयोग -
किसान बछड़े को कूट रहा है ।
- समानार्थी शब्द -
कूटना
- एक तरह का -
चूरना
-
परिभाषा - ऊँट का पैर मोड़कर उसे ऊपरी भाग में बाँधना
- वाक्य में प्रयोग -
ऊँटवाला ऊँटों को कूट रहा है ।
- समानार्थी शब्द -
कूटना
- एक तरह का -
बाँधना