- 
                                परिभाषा -  जिसकी उत्पत्ति हुई हो या जो उगा हो
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 भारत में उत्पन्न चाय अधिक मात्रा में विदेशों को निर्यात की जाती है।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    उत्पन्न     , 
                                
                                    पैदा हुआ     , 
                                
                                    पैदा    
                                
                              
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                            
                            
                          
                               
                            
                              
                              - 
                                परिभाषा -  किसी चीज़ के कहीं होने को बताने वाली क्रिया
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 रमा कमरे में है।
                              
- क्रिया के प्रकार - 
                                सरल क्रिया
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                            
                            
                          
                               
                            
                              
                              - 
                                परिभाषा -  एक निश्चित स्थान या स्थिति में होना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 हिमालय भारत के उत्तर में स्थित है।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    स्थित होना    
                                
                              
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                            
                            
                          
                               
                            
                              
                              - 
                                परिभाषा -  घटना के रूप में होना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 यह दुर्घटना मेरी नज़रों के सामने ही घटी।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    घटना    
                                
                              
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                              
                              - 
                                परिभाषा -  किसी विशिष्ट या निश्चित अवस्था या स्थिति में होना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 मैं सही हूँ। / आप गलत हैं।
                              
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                            
                            
                          
                               
                            
                              
                              - 
                                परिभाषा -  किसी विशेष अवस्था में पहुँचना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 बार-बार उपयोग के कारण यह मोजा ढीला हो गया है।
                              
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                            
                            
                          
                               
                            
                              
                              - 
                                परिभाषा -  किसी कार्य के होने को बताने वाली क्रिया
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 किसी भी काम को करने से वह काम होता है।
                              
- क्रिया के प्रकार - 
                                सरल क्रिया
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                              
                              - 
                                परिभाषा -  उचित या उपयुक्त होना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 इस खुशी के मौके पर पार्टी तो बनती है।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    बनना    
                                
                              
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                              
                              - 
                                परिभाषा -  * किसी के साथ व्यक्तिगत या व्यवसायिक संबंध रखना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 श्यामा का एक प्रेमी है। / उसका एक सहायक भी है।
                              
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                            
                            
                          
                               
                            
                              
                              - 
                                परिभाषा -  किसी वस्तु, जगह आदि में रखा होना या रखना या उसके अंतर्गत होना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 टंकी में पानी है। / इस बोतल में दूध है।
                              
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                              
                              - 
                                परिभाषा -  भाग के रूप में होना या के द्वारा बना होना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 सप्तपुरियों में अयोध्या का भी समावेश है। / इस सूची में बड़े-बड़े लेखकों के नामों का समावेश है।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    समावेश होना     , 
                                
                                    समावेशन होना    
                                
                              
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                            
                            
                          
                               
                            
                              
                              - 
                                परिभाषा -  पर्याप्त होना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 मरियल गाय से तुम्हारा क्या बनेगा !
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    बनना     , 
                                
                                    चलना    
                                
                              
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                          
                          
                               
                            
                              
                              - 
                                परिभाषा -  कपड़ा, गहना आदि का शरीर पर ठीक तरह से बैठना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 इतनी छोटी कमीज़ मुझे नहीं आएगी।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    आना     , 
                                
                                    ठीक आना     , 
                                
                                    फिट होना    
                                
                              
 
                           
                             
                         
                       
                    
                          
                        
                            
                            
                            
                            
                          
                               
                            
                              
                              - 
                                परिभाषा -  समय अदि का बीत जाना
                              
- वाक्य में प्रयोग - 
                                 रात बहुत बीत गई है। / हमें मिलके बहुत साल गुजर गएँ। / बहुत साल ढल चुके हैं। / बहुत सारा वक्त चला गया। / रात गुजर गई है और सुबह हुई।
                              
- समानार्थी शब्द - 
                                
                                    गुजरना     , 
                                
                                    चलना     , 
                                
                                    बीतना