-
परिभाषा - जिसकी उत्पत्ति हुई हो या जो उगा हो
- वाक्य में प्रयोग -
भारत में उत्पन्न चाय अधिक मात्रा में विदेशों को निर्यात की जाती है।
- समानार्थी शब्द -
उत्पन्न ,
पैदा हुआ ,
पैदा
-
परिभाषा - किसी चीज़ के कहीं होने को बताने वाली क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
रमा कमरे में है।
-
परिभाषा - एक निश्चित स्थान या स्थिति में होना
- वाक्य में प्रयोग -
हिमालय भारत के उत्तर में स्थित है।
- समानार्थी शब्द -
स्थित होना
-
परिभाषा - घटना के रूप में होना
- वाक्य में प्रयोग -
यह दुर्घटना मेरी नज़रों के सामने ही घटी।
- समानार्थी शब्द -
घटना
-
परिभाषा - किसी विशिष्ट या निश्चित अवस्था या स्थिति में होना
- वाक्य में प्रयोग -
मैं सही हूँ। / आप गलत हैं।
-
परिभाषा - किसी विशेष अवस्था में पहुँचना
- वाक्य में प्रयोग -
बार-बार उपयोग के कारण यह मोजा ढीला हो गया है।
-
परिभाषा - किसी कार्य के होने को बताने वाली क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
किसी भी काम को करने से वह काम होता है।
-
परिभाषा - उचित या उपयुक्त होना
- वाक्य में प्रयोग -
इस खुशी के मौके पर पार्टी तो बनती है।
- समानार्थी शब्द -
बनना
-
परिभाषा - * किसी के साथ व्यक्तिगत या व्यवसायिक संबंध रखना
- वाक्य में प्रयोग -
श्यामा का एक प्रेमी है। / उसका एक सहायक भी है।
-
परिभाषा - किसी वस्तु, जगह आदि में रखा होना या रखना या उसके अंतर्गत होना
- वाक्य में प्रयोग -
टंकी में पानी है। / इस बोतल में दूध है।
-
परिभाषा - भाग के रूप में होना या के द्वारा बना होना
- वाक्य में प्रयोग -
सप्तपुरियों में अयोध्या का भी समावेश है। / इस सूची में बड़े-बड़े लेखकों के नामों का समावेश है।
- समानार्थी शब्द -
समावेश होना ,
समावेशन होना
-
परिभाषा - पर्याप्त होना
- वाक्य में प्रयोग -
मरियल गाय से तुम्हारा क्या बनेगा !
- समानार्थी शब्द -
बनना ,
चलना
-
परिभाषा - कपड़ा, गहना आदि का शरीर पर ठीक तरह से बैठना
- वाक्य में प्रयोग -
इतनी छोटी कमीज़ मुझे नहीं आएगी।
- समानार्थी शब्द -
आना ,
ठीक आना ,
फिट होना
-
परिभाषा - समय अदि का बीत जाना
- वाक्य में प्रयोग -
रात बहुत बीत गई है। / हमें मिलके बहुत साल गुजर गएँ। / बहुत साल ढल चुके हैं। / बहुत सारा वक्त चला गया। / रात गुजर गई है और सुबह हुई।
- समानार्थी शब्द -
गुजरना ,
चलना ,
बीतना