-
परिभाषा - दिन-रात का तीसवाँ भाग
- वाक्य में प्रयोग -
वह प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाता है।
- समानार्थी शब्द -
महूरत
- लिंग -
पुल्लिंग
- शब्द-विन्यास विविधता -
मुहूरत
-
परिभाषा - निर्दिष्ट क्षण या समय
- वाक्य में प्रयोग -
अभी लगन का मुहूर्त नहीं है।
- समानार्थी शब्द -
योग ,
महूरत
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह समारोह जिसमें किसी नई फिल्म का चित्रांकन शुरू किया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
इस फिल्म के मुहूर्त में भाग लेने के लिए बड़े-बड़े अभिनेता आ रहे हैं।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - फलित ज्योतिष के अनुसार वह समय जब कोई काम करना शुभ हो
- वाक्य में प्रयोग -
विवाह का महूरत आज शाम सात बजे है।
- समानार्थी शब्द -
महूरत ,
मंगल बेला
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - ऐसा समय या परिस्थिति जिसमें कोई काम आसानी से हो
- वाक्य में प्रयोग -
हमें मौके का फ़ायदा उठाना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
मौका ,
अवसर ,
समय
- लिंग -
पुल्लिंग