-
परिभाषा - वह जिसे किसी वस्तु आदि पर पूरे और सब प्रकार के अधिकार प्राप्त हों
- वाक्य में प्रयोग -
मालिक नौकर पर बिगड़ रहा था।
- समानार्थी शब्द -
स्वामी ,
साँई
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - इस्लाम धर्म में ईश्वर के लिए एक नाम
- वाक्य में प्रयोग -
अल्लाह अर्थात् मालिक महान है।
- समानार्थी शब्द -
अल्लाह ,
खुदा
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वेतन या मज़दूरी पर किसी को अपने कार्यालय या कारखाने में काम देने वाला व्यक्ति
- वाक्य में प्रयोग -
मालिक ने कर्मचारियों की माँगें पूरी करने से इन्कार कर दिया है।
- समानार्थी शब्द -
नियोजक ,
अधियोक्ता
- लिंग -
पुल्लिंग