-
परिभाषा - पके हुए चावल या मैदे की पतली पेस्ट आदि जो कपड़ों में कड़ापन लाने के लिए लगाई जाती है
- वाक्य में प्रयोग -
सूती कपड़ों में माँड़ लगाया जाता है।
- समानार्थी शब्द -
कलफ़
- लिंग -
पुल्लिंग
- गणनीयता -
गणनीय
-
परिभाषा - भात पकाने पर निकलने वाला पानी
- वाक्य में प्रयोग -
माँड़ में पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं।
- समानार्थी शब्द -
मंड ,
पसावन
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - राजस्थान में गाया जाने वाला एक प्रकार का गीत
- वाक्य में प्रयोग -
सुगम संगीत कार्यक्रम में एक राजस्थानी गायक माँड गा रहा था।
- समानार्थी शब्द -
माँड ,
माड़
- लिंग -
स्त्रीलिंग