-
परिभाषा - एक प्रकार का बत्तख
- वाक्य में प्रयोग -
बेखुर मटमैले रंग का होता है।
- समानार्थी शब्द -
बेखुर ,
भुअर
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - काले रंग का अगर
- वाक्य में प्रयोग -
यह अगरबत्ती कालीयक से बनी हुई है।
- समानार्थी शब्द -
कालीयक ,
केश्य ,
काला अगर
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - जिसका रंग बिगड़ गया हो
- वाक्य में प्रयोग -
यह चादर बदरंग हो गयी है।
- समानार्थी शब्द -
बदरंग ,
बेरंग ,
बदरङ्ग
-
परिभाषा - जो साफ न हो
- वाक्य में प्रयोग -
गंदे कपड़े साबुन से धोने चाहिए। / उसने मेरे मैले कपड़ों को साफ़ किया। / बच्चा गँदले पानी में खेल रहा था।
- समानार्थी शब्द -
मैला ,
गँदला ,
गंदा
-
परिभाषा - मक्खन मथकर निकालने पर बचा हुआ दही का पानी
- वाक्य में प्रयोग -
श्याम रात में एक गिलास छाछ पीता है। / श्याम रात में एक गिलास मट्ठा पीता है।
- समानार्थी शब्द -
छाछ ,
मट्ठा ,
मठा
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - औज़ार आदि का वह भाग जिससे उसे पकड़ते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
बरतन का हत्था टूट जाने से उसे पकड़ने में कठिनाई होती है।
- समानार्थी शब्द -
हत्था ,
दस्ता ,
मूठ
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - जो तेज से हीन हो या जिसमें तेज न हो
- वाक्य में प्रयोग -
सदा चिन्तित रहने की वज़ह से उसका चेहरा जवानी में ही तेजहीन लगता है।
- समानार्थी शब्द -
तेजहीन ,
निस्तेज ,
बुझा हुआ
-
परिभाषा - एक प्रकार का खनिज क्षार जो पानी में घुलनशील है
- वाक्य में प्रयोग -
सुहागे से कई रासायनिक द्रव्य बनाए जाते हैं।
- समानार्थी शब्द -
सुहागा ,
सोहागा ,
रंगद
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - जो पाप करता हो या पाप करने वाला
- वाक्य में प्रयोग -
धार्मिक ग्रंथों में वर्णित है कि जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है,तब-तब प्रभु अवतार लेकर पापी व्यक्तियों का संहार कर देते हैं।
- समानार्थी शब्द -
पापी ,
अधम ,
अनाचारी