-
परिभाषा - याद न रहना
- वाक्य में प्रयोग -
मैं अपनी कॉपी लाना भूल गई ।
- समानार्थी शब्द -
भूलना ,
याद न रहना ,
बिसरना
-
परिभाषा - ऐसा प्रयत्न करना कि पुरानी विशेषकर दुखद घटनाएँ या बातें स्मरण-शक्ति में न आएँ
- वाक्य में प्रयोग -
कनाडा जाकर तो आपने हमें भुला दिया ।
- समानार्थी शब्द -
बिसारना ,
विस्मरण करना
-
परिभाषा - असावधानीवश या याद न रहने से खो जाना
- वाक्य में प्रयोग -
मेरी चाबी कहीं गुम गई ।
- समानार्थी शब्द -
गुमना ,
भूलना
-
परिभाषा - रास्ता भूलकर इधर-उधर चले जाना
- वाक्य में प्रयोग -
नए शहर में वह भटक गया और स्टेशन पहुँच गया ।
- समानार्थी शब्द -
भटकना ,
रास्ता भूलना
-
परिभाषा - किसी के साथ छल करना
- वाक्य में प्रयोग -
तुमने मुझे धोखा क्यों दिया ?
- समानार्थी शब्द -
धोखा करना ,
धोखा देना ,
छलना