-
परिभाषा - मांसल चिकनी पत्तियोंवाला एक क्षुप जो औषध के रूप में प्रयुक्त होता है
- वाक्य में प्रयोग -
शुद्ध ब्राह्मी हरिद्वार के आसपास गंगा के किनारे सर्वाधिक पाई जाती है।
- समानार्थी शब्द -
ब्राह्मीबूटी ,
सोमलता
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - ब्रह्मा की साकार शक्ति
- वाक्य में प्रयोग -
ब्राह्मी का वर्णन वेदों में भी मिलता है।
- समानार्थी शब्द -
ब्राह्माणी ,
ब्राह्मणी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - भारत की वह प्राचीन लिपि जिससे नागरी आदि आधुनिक लिपियाँ निकली हैं
- वाक्य में प्रयोग -
ब्राह्मी लिपि बाँयें से दाँयें लिखी जाती है।
- समानार्थी शब्द -
ब्राह्मी लिपि
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - एक देवी जिन्होंने अनेक असुरों का वध किया और जो आदि शक्ति मानी जाती हैं
- वाक्य में प्रयोग -
नवरात्र में लोग जगह-जगह दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते हैं।
- समानार्थी शब्द -
दुर्गा ,
अष्टभुजा ,
आदि शक्ति
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - विद्या और वाणी की अधिष्ठात्री देवी
- वाक्य में प्रयोग -
सरस्वती का वाहन हंस है।
- समानार्थी शब्द -
सरस्वती ,
शारदा ,
ब्रह्माणी
- लिंग -
स्त्रीलिंग