-
परिभाषा - जो किसी की ओर घुमा या मुड़ा हुआ हो
- वाक्य में प्रयोग -
आमेर की रूठी देवी की प्रतिमा का चेहरा घुमा हुआ है।
- समानार्थी शब्द -
घुमा हुआ ,
मुड़ा हुआ
-
परिभाषा - जो किसी काम में लगा हुआ हो
- वाक्य में प्रयोग -
अचानक बिजली चले जाने से खाने में जुटे लोग शोर मचाने लगे। / वह कृषि कार्य में जुटा है।
- समानार्थी शब्द -
जुटा ,
जुटा हुआ ,
लगा
-
परिभाषा - जिसकी किसी कार्य, स्थान या पद पर नियुक्ति हुई हो या किसी काम पर लगाया हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
बच्चों की देखभाल करने के लिए नियुक्त व्यक्ति छुट्टी पर है।
- समानार्थी शब्द -
नियुक्त ,
तैनात ,
मुकर्रर
-
परिभाषा - जिसमें कोई विवाद या झगड़े की बात न हो
- वाक्य में प्रयोग -
यह निर्विवाद सत्य है कि सूर्य स्थिर है। / घर का बँटवारा निर्विवाद संपन्न हो गया।
- समानार्थी शब्द -
निर्विवाद ,
अविवादित ,
विवादहीन
-
परिभाषा - जो चल रहा हो या जिसकी शुरुवात हुई हो या की गई हो
- वाक्य में प्रयोग -
कुछ बाधाओं के कारण शुरू काम को बीच में ही रोकना पड़ा।
- समानार्थी शब्द -
शुरू ,
आरंभिक ,
प्रारंभिक
-
परिभाषा - जिसमें प्रवाह हो या जो बह रहा हो
- वाक्य में प्रयोग -
प्रवाहित जल में रोगों के कीटाणु नहीं पनप पाते।
- समानार्थी शब्द -
प्रवाहित ,
बहता ,
बहता हुआ
-
परिभाषा - जो पहले न रहा हो, और अभी हाल में अस्तित्व में आया अथवा प्रकट हुआ हो
- वाक्य में प्रयोग -
यह गंदगी से पैदा बीमारी है।
- समानार्थी शब्द -
पैदा ,
उत्पन्न ,
जन्मा
-
परिभाषा - वृत्त या चक्र के आकार का
- वाक्य में प्रयोग -
बच्चा दीवार पर गोल आकृति बना रहा है।
- समानार्थी शब्द -
गोल ,
वृत्ताकार ,
गोलाकार
-
परिभाषा - जो कुछ करने के लिए तत्पर हो
- वाक्य में प्रयोग -
मंजुला काम करने के लिए हमेशा तैयार रहती है।
- समानार्थी शब्द -
तैयार ,
तत्पर ,
उद्यत
-
परिभाषा - जो नियत या निर्धारित हो
- वाक्य में प्रयोग -
मैं ठीक जगह पर पहुँच जाऊँगा। / मैं ठीक जगह पर पहुँच जाऊँगा।
- समानार्थी शब्द -
निश्चित ,
निर्धारित ,
नियत
-
परिभाषा - जिसमें अवरोध न हो या बिना अवरोध का
- वाक्य में प्रयोग -
यह मार्ग अवरोधहीन है। / निष्कंटक जीवन की चाह सभी को होती है।
- समानार्थी शब्द -
अवरोधहीन ,
अबाधित ,
अरोधित