-
परिभाषा - किसी के रहने या मिलने के स्थान को सूचित करनेवाली वह बात जिससे किसी तक पहुँचा जाए या किसी को पा सकें
- वाक्य में प्रयोग -
मैं उसका पता ढूँढते हुए वहाँ पहुँचा ।
- समानार्थी शब्द -
ठिकाना ,
ठौर
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - पत्र आदि पर लिखा हुआ किसी का नाम और रहने का स्थान आदि
- वाक्य में प्रयोग -
पत्र पर सही पता लिखा होना चाहिए।
- बहुवचन -
पते
- समानार्थी शब्द -
सरनामा
- लिंग -
पुल्लिंग
- संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
- गणनीयता -
अगणनीय
-
परिभाषा - जानने या भिज्ञ होने की अवस्था या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
मेरी जानकारी में ही यह काम हुआ है ।
- समानार्थी शब्द -
जानकारी ,
अभिज्ञता
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - छिपे या खोए हुए को खोजने या ढूँढ़ने की क्रिया या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
पुलिस हत्यारे की खोज कर रही है ।
- समानार्थी शब्द -
खोज ,
तलाश ,
टोह
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह बात जिसके सहारे किसी दूसरी बड़ी बात, घटना, रहस्य आदि का पता लगता है
- वाक्य में प्रयोग -
पुस्तक में इस प्रश्न को हल करने के लिए संकेत दिए गए हैं ।
- समानार्थी शब्द -
संकेत ,
सूत्र
- लिंग -
पुल्लिंग