-
परिभाषा - जो आसानी से न टूटे या तोड़ा जा सके
- वाक्य में प्रयोग -
मजबूत मकान सालों तक खड़ा रहता है।
- समानार्थी शब्द -
मजबूत
- विलोम शब्द -
कच्चा
- विशेषण के प्रकार -
गुणवाचक
-
परिभाषा - जो किसी काम को बहुत अच्छी तरह से करता हो
- वाक्य में प्रयोग -
मेरी बहन कपड़े सिलने में बड़ी होशियार है।
- समानार्थी शब्द -
प्रवीण ,
निपुण ,
पारंगत
-
परिभाषा - निश्चित रूप से
- वाक्य में प्रयोग -
मैं आपके घर कल पक्का आऊँगी।
- क्रिया विशेषण के प्रकार -
कालवाचक
-
परिभाषा - ईंट, चूने, सीमेंट आदि से बना हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
पक्के घरों में मिट्टी के घरों की अपेक्षा अधिक गर्मी लगती है।
- समानार्थी शब्द -
रेखता
-
परिभाषा - जो पूरी तरह से हो या पूरा
- वाक्य में प्रयोग -
महेश निरा मूर्ख है।
- समानार्थी शब्द -
निरा ,
पूरा
-
परिभाषा - जो उड़े नहीं या जल्दी न छूटे (रंग)
- वाक्य में प्रयोग -
वोट देने से पहले तर्जनी पर पक्के रंग से निशान लगाते हैं।
-
परिभाषा - जो आग,भट्टी आदि में तपाया हुआ हो
- वाक्य में प्रयोग -
वह पक्की ईंटों से दीवार खड़ी कर रहा है।
-
परिभाषा - जो पूर्णतया निश्चित हो
- वाक्य में प्रयोग -
घर खरीदने के बारे में अभी कोई निश्चयात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।
- समानार्थी शब्द -
निश्चयात्मक
-
परिभाषा - बहुत अच्छी तरह का
- वाक्य में प्रयोग -
वह गहरी नींद में सो रहा है।
- समानार्थी शब्द -
गहरा ,
गाढ़ा
-
परिभाषा - जो प्रमाणों से सत्य सिद्ध होती हो फलतः जिसके ठीक या सत्य होने में कोई संदेह न रह गया हो (कथन या बात)
- वाक्य में प्रयोग -
ठोस प्रमाणों के अभाव में अपराधी रिहा हो गया। / उसने मुझे पक्की जानकारी दी है।
- समानार्थी शब्द -
ठोस
-
परिभाषा - वह जो किसी कार्य को करने की विशेष योग्यता रखता हो
- वाक्य में प्रयोग -
प्रवीणों को प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं।
- समानार्थी शब्द -
प्रवीण ,
निपुण ,
निपुण व्यक्ति
- लिंग -
पुल्लिंग