-
परिभाषा - अपना अधिकार या स्वत्व सदा के लिए और पूरी तरह से छोड़ने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
राजा के पद के त्याग से प्रजा बहुत दुखी थी।
- समानार्थी शब्द -
परित्याग
- लिंग -
पुल्लिंग
- संज्ञा के प्रकार -
भाववाचक
- गणनीयता -
अगणनीय
-
परिभाषा - किसी वस्तु या प्राणी से संबंध तोड़ लेने की क्रिया या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
पत्नी तथा बच्चों के परित्याग के पश्चात् वह कभी सुखी नहीं रहा।
- समानार्थी शब्द -
परित्याग ,
परिहार
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - प्रकाश, ऊर्जा, विकिरण आदि देने या छोड़ने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
सूर्य से लगातार प्रकाश और ऊर्जा का उत्सर्जन पृथ्वी के लिए वरदान है।
- समानार्थी शब्द -
उत्सर्जन
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वैराग्य आदि के कारण सांसारिक भोगों और पदार्थों आदि को छोड़ने की क्रिया या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
मोहन ने भोगत्याग करके संन्यास लेने का फैसला किया।
- समानार्थी शब्द -
भोगत्याग ,
भोग-त्याग
- लिंग -
पुल्लिंग