-
परिभाषा - खाते या बही का वह भाग या कोष्ठक जिसमें प्राप्त धन का ब्यौरा दिया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
जमा में पचास हज़ार दिखा रहा है।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - सुरक्षा के लिए किसी के पास अमानत रूप में रखा हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
बैंक में जमा धन के ब्याज से ही घर का खर्च चल जाता है।
-
परिभाषा - इकट्ठा किया हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
हमने सारी इकट्ठी चीजों कों एक जगह रख दिया।
- समानार्थी शब्द -
इकट्ठा ,
एकत्रित ,
एकत्र
-
परिभाषा - बचाकर अथवा जोड़कर रखा हुआ (धन)
- वाक्य में प्रयोग -
दो वर्षों की कुल एकत्रित राशि दो हज़ार रुपए है।
- समानार्थी शब्द -
एकत्रित ,
इकट्ठा ,
एकत्र
-
परिभाषा - एक से अधिक संख्याओं को जोड़ने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
इन अंकों का जोड़ सावधानीपूर्वक करना।
- समानार्थी शब्द -
जोड़ ,
योग ,
जोड़ कर्म
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह असल धन जो किसी के पास हो या लाभ आदि के लिए व्यापार में लगाया जाए
- वाक्य में प्रयोग -
हजार रुपये मूलधन से हम लाखों कमा सकते हैं। / इस व्यापार में लगा उसका सारा धन डूब गया।
- समानार्थी शब्द -
मूलधन ,
पूँजी ,
असल
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - खेती-बाड़ी की भूमि पर लगने वाला कर
- वाक्य में प्रयोग -
जमींदारी युग में लगान न दे पाने पर जमींदार किसानों के खेत हड़प लेते थे।
- समानार्थी शब्द -
लगान
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - सोना-चाँदी, ज़मीन-जायदाद, पैसे आदि
- वाक्य में प्रयोग -
चीजें खरीदने के लिए पैसा चाहिए। / धन-दौलत का उपयोग अच्छे कार्यों में ही करना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
धन-दौलत ,
दौलत ,
धन
- लिंग -
पुल्लिंग