-
परिभाषा - वह व्यक्ति जिसने सर्वप्रथम किसी विचार या विचारधारा को प्रतिपादित किया हो या जिसने किसी संस्था आदि की स्थापना की हो
- वाक्य में प्रयोग -
हिप्पोक्रेट्स चिकित्साशास्त्र के जनक माने जाते हैं। / ग्रेगर जान मेंडल आनुवांशिकी के जनक हैं।
- समानार्थी शब्द -
जन्मदाता ,
पिता
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - मिथिला के राजा और सीता के पिता
- वाक्य में प्रयोग -
जनक एक बहुत ही ज्ञानी राजा थे।
- समानार्थी शब्द -
राजा जनक ,
मिथिलेश
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - जन्म देने वाला पुरुष
- वाक्य में प्रयोग -
मेरे पिता एक अध्यापक हैं। / राम के बाप ने उसे बहुत पीटा।
- समानार्थी शब्द -
पिता ,
बाप
- लिंग -
पुल्लिंग