-
परिभाषा - घड़ी, बाजे, खिलौने आदि का वह भाग जिसे घुमाने से ये सब काम करते हैं।
- वाक्य में प्रयोग -
बच्चा बाजे की चाबी को ऐंठ रहा है।
- बहुवचन -
चाबियाँ
- समानार्थी शब्द -
चाभी ,
कुंजी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
- गणनीयता -
गणनीय
-
परिभाषा - घड़ी, बाजे आदि में कुंजी देने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
चाबीवाली घड़ी चाबी के कारण ही चलती है। / यह आठ दिनों की कूक की घड़ी है।
- समानार्थी शब्द -
कूक
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - ताले के साथ का वह उपकरण जिससे वह खोला और बंद किया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
मेरे ताले की खोई हुई चाबी मिल गई।
- समानार्थी शब्द -
कुंजी ,
ताली
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - कोई ऐसी युक्ति या साधन जिसके प्रयोग से कोई उद्देश्य सहज में सिद्ध होता हो या किसी को कुछ करने में प्रवृत्त किया जा सकता हो
- वाक्य में प्रयोग -
मालिक की चाबी तो उनकी पत्नी के हाथ में है।
- समानार्थी शब्द -
कुंजी
- लिंग -
अज्ञात