-
परिभाषा - शब्द उत्पन्न करने के लिए हथेलियों को एक दूसरे पर मारने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
कमरे में से ताली की आवाज आ रही है।
- बहुवचन -
तालियाँ
- समानार्थी शब्द -
करताली ,
थपड़ी ,
हस्तताली ,
थपोड़ी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
- गणनीयता -
गणनीय
- एक तरह का -
काम
-
परिभाषा - ताले के साथ का वह उपकरण जिससे वह खोला और बंद किया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
मेरे ताले की खोई हुई चाबी मिल गई।
- समानार्थी शब्द -
चाबी ,
कुंजी ,
चाभी ,
कुंची
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
औजार
- प्रकार -
चोर-चाबी
-
परिभाषा - दोनों फैली हुई हथेलियों को पीटने से उत्पन्न शब्द
- वाक्य में प्रयोग -
तालियों की गड़गड़ाहट से कमरा गूँज उठा।
- समानार्थी शब्द -
करतलध्वनि ,
करतल-ध्वनि
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
ध्वनि
-
परिभाषा - एक प्रकार का वृक्ष
- वाक्य में प्रयोग -
बच्चों को नजर से बचाने के लिए बजरबट्टू के बीजों को पहनाया जाता है।
- समानार्थी शब्द -
बजरबट्टू ,
बट्टू
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
पेड़
-
परिभाषा - घड़ी, बाजे आदि में का वह उपकरण जिसको घुमाकर कुँजी या कूक देते हैं जिसके कारण वह घड़ी, बाजा आदि गतिमान हो जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
बच्चा बाजे की चाबी को ऐंठ रहा है। / बच्चा बाजे की चाभी को ऐंठ रहा है।
- समानार्थी शब्द -
चाबी ,
चाभी ,
कुंजी
- लिंग -
अज्ञात
- एक तरह का -
औजार ,
वस्तु-भाग