Toggle navigation
हिंदी शब्दमित्र
कक्षा के अनुसार
हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
प्राथमिक (Beginner)
माध्यमिक (Intermediate)
कुशल (Proficient)
उन्नत (Advanced)
विशेषज्ञ (Expert)
हमारे बारे में
संपर्क करें
मदद
Space
Backspace
Reset
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
य
र
ल
व
श
ष
स
ह
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
ँ
़
Levels
प्राथमिक (BEGINNER)
माध्यमिक (INTERMEDIATE)
कुशल (PROFICIENT)
उन्नत (ADVANCED)
विशेषज्ञ (EXPERT)
चढ़ाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
चढ़ने में प्रवृत्त करना
वाक्य में प्रयोग -
नौकर ने अपंग दादाजी को उठाकर खाट पर चढ़ाया।
चढ़ाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
किसी वाहन के ऊपर बैठने में प्रवृत्त करना
वाक्य में प्रयोग -
साईस ने बच्चे को घोड़े पर चढ़ाया।
समानार्थी शब्द -
बैठाना
,
बिठाना
क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
चढ़ाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
श्रद्धापूर्वक देवता, समाधि आदि पर अर्पण करना
वाक्य में प्रयोग -
उसने शिव प्रतिमा पर जल, अक्षत, पुष्प और बेल पत्र चढ़ाया।
समानार्थी शब्द -
अर्पण करना
,
भेंट चढ़ाना
चढ़ाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
एक चीज़ के ऊपर दूसरी चीज़ लगाना
वाक्य में प्रयोग -
दीदी तकिए पर खोल चढ़ा रही है।
समानार्थी शब्द -
लगाना
क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
चढ़ाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
पकने के लिए आँच पर रखना
वाक्य में प्रयोग -
भात बनाने के लिए उसने चूल्हे पर कुकर चढ़ाया।
चढ़ाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
नीचे से ऊपर की ओर ले जाना
वाक्य में प्रयोग -
वह रोज सुबह मोटर से टंकी में पानी चढ़ाता है।
चढ़ाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
किसी को देनदार ठहराना या उसके माथे ऋण निकालना या अपने ऊपर या सिर पर लेना
वाक्य में प्रयोग -
बच्चे को पढ़ाने के लिए उसने हज़ारों रुपयों का कर्ज चढ़ाया है। / साहूकार ऋणि पर कर्जा चढ़ाता ही जा रहा है।
चढ़ाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
पद, मर्यादा, वर्ग आदि में बढ़ाना
वाक्य में प्रयोग -
उसे एकदम से छठी कक्षा में चढ़ा दिया।
चढ़ाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
(संगीत) तीव्र करना
वाक्य में प्रयोग -
गुरु माँ भजन गाते समय अपने स्वर को बहुत चढ़ाती हैं।
चढ़ाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
ऊपर की ओर समेटना
वाक्य में प्रयोग -
हाथ धोने के लिए उसने अपने कमीज़ की बाँहें चढ़ायी।
चढ़ाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
बाजे के मुँह पर चमड़ा आदि लगाना
वाक्य में प्रयोग -
वह ढोलक पर नया चमड़ा चढ़ा रहा है।
समानार्थी शब्द -
मढ़ना
चढ़ाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
किसी में कुछ अभिमान उत्पन्न करना या किसी को अधिक महत्व देना
वाक्य में प्रयोग -
उसको ज्यादा मत चढ़ाओ। / रमेश ने चाटुकारिता करके महेश को चढ़ा दिया।
समानार्थी शब्द -
बढ़ाना
,
अभिमानित करना
चढ़ाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
सितार, ढोल आदि की डोरी या तार कसना या तानना
वाक्य में प्रयोग -
ढोलकिया ढोलक चढ़ा रहा है।
चढ़ाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
खाते, काग़ज़ आदि में लिखना
वाक्य में प्रयोग -
महाजन ने आसामी को पैसे देकर उसे अपने बही-खाते में चढ़ाया।
समानार्थी शब्द -
टाँकना
,
दर्ज करना
चढ़ाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
नशीली वस्तुओं का सेवन करना
वाक्य में प्रयोग -
त्योहार के दिन भी वह पीता है।
समानार्थी शब्द -
पीना
चढ़ाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
किसी के ऊपर कोई वस्तु रखना
वाक्य में प्रयोग -
नौकर ने बैलगाड़ी पर अनाज की बोरियाँ लादी।
समानार्थी शब्द -
लादना
,
भरना
चढ़ाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
किसी को उत्तेजित करना
वाक्य में प्रयोग -
रामू ने मुझे भड़काया और मैं श्याम से लड़ पड़ा।
समानार्थी शब्द -
भड़काना
,
उकसाना
चढ़ाना
क्रिया
पिछला
अगला
परिभाषा -
किसी गीली, चिपचिपी वस्तु को दूसरी वस्तू पर फैलाकर लगाना
वाक्य में प्रयोग -
कुछ लोग रोटी पर घी चुपड़ते हैं।
समानार्थी शब्द -
चुपड़ना
,
पोतना
,
लगाना