-
परिभाषा - वह गोला जो पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है
- वाक्य में प्रयोग -
चंदा रात में निकलता है।
- समानार्थी शब्द -
चाँद ,
चंद्रमा
- लिंग -
पुल्लिंग
- संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
- गणनीयता -
अगणनीय
-
परिभाषा - किसी सामाजिक, धार्मिक काम आदि के लिए दान के रूप में कई आदमियों से लिया जाने वाला धन आदि
- वाक्य में प्रयोग -
उसने मंदिर के लिए एकत्रित चंदे से अपना घर बनवा लिया।
- समानार्थी शब्द -
अंशदान ,
अनुदान
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - किसी सामयिक पत्र या पुस्तक आदि का वार्षिक या मासिक मूल्य
- वाक्य में प्रयोग -
मैंने कादम्बिनी का चंदा अभी तक नहीं भेजा है।
- समानार्थी शब्द -
अभिदान
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह वस्तु जो चंद्रमा के सदृश्य या आकार की हो
- वाक्य में प्रयोग -
मूर्तिकार ने एक धातु का चंद्रमा बनाकर शंकर भगवान की मूर्ति के सिर पर लगा दिया।
- समानार्थी शब्द -
चाँद
- लिंग -
पुल्लिंग