-
परिभाषा - जोर लगा कर अपनी तरफ लाना
- वाक्य में प्रयोग -
मोहन ने जोर लगाकर रस्सी को खींचा।
- समानार्थी शब्द -
खींचना
-
परिभाषा - लकीरों से आकार या रूप बनाना
- वाक्य में प्रयोग -
वह घर का नक्शा खींच रहा है।
- समानार्थी शब्द -
खींचना ,
ईचना
-
परिभाषा - कैमरे से फोटो लेना
- वाक्य में प्रयोग -
रुपेन्द्र बहुत बढ़िया फोटो खींचता है।
- समानार्थी शब्द -
खींचना ,
फोटो खींचना
-
परिभाषा - किसी विषय, वस्तु आदि का इस तरह लिखित या कथित वर्णन करना जिससे उसकी तस्वीर आँखों के सामने उभर आए
- वाक्य में प्रयोग -
सूरदास ने भ्रमर गीत में वियोगिनी गोपियों का बहुत सुन्दर चित्र खींचा है।
- समानार्थी शब्द -
खींचना ,
ईचना
-
परिभाषा - कोष, थैले आदि में से किसी वस्तु को जल्दी से या झटके के साथ बाहर निकालना
- वाक्य में प्रयोग -
राजा ने म्यान से तलवार खींची।
- समानार्थी शब्द -
खींचना ,
ईचना
-
परिभाषा - अनुमान से ज्यादा लगना
- वाक्य में प्रयोग -
यह काम बहुत पैसा खींच रहा है।
- समानार्थी शब्द -
खींचना
-
परिभाषा - किसी वस्तु को उसकी पूरी लम्बाई या चौड़ाई तक बढ़ाकर ले जाना
- वाक्य में प्रयोग -
शिकारी धनुष की डोर को तान रहा है।
- समानार्थी शब्द -
तानना ,
खींचना
-
परिभाषा - किसी व्यक्ति या वस्तु का प्रभाव या गुण निकाल देना
- वाक्य में प्रयोग -
सपेरे ने बच्चे के शरीर से साँप का ज़हर खींचा।
- समानार्थी शब्द -
खींचना ,
चूसना