-
परिभाषा - कोई वस्तु किसी से ज़बरदस्ती लेना
- वाक्य में प्रयोग -
चोर ने हमारा सारा सामान छीन लिया। / चोर ने मेरा पर्स झटक लिया।
- समानार्थी शब्द -
झटकना ,
छीनना
-
परिभाषा - किसी वस्तु में दाँत, नाखून, चोंच या पंजा धँसाकर उसका कुछ अंश खींच लेना
- वाक्य में प्रयोग -
गिद्ध मृत जानवर का माँस नोच रहा है।
- समानार्थी शब्द -
नोचना ,
खुटकना
-
परिभाषा - बलपूर्वक लेने या छीनने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
ज़मींदार का किसानों की ज़मीन छीनना गैरक़ानूनी था।
- समानार्थी शब्द -
छीनना ,
खसोट
- लिंग -
अज्ञात