परिभाषा - छोटे-छोटे जीवों के चलने की क्रिया
वाक्य में प्रयोग -
सिर में जूँओं की कुलबुलाहट से वह परेशान है।
समानार्थी शब्द -
कुलबुलाहट
लिंग -
स्त्रीलिंग
परिभाषा - जन साधारण में घबराहट फैलने के कारण होने वाला कोलाहल और दौड़-धूप
वाक्य में प्रयोग -
गाँव में डाकुओं के आते ही खलबली मच गई।
समानार्थी शब्द -
खलबली ,
हलचल ,
हल-चल
लिंग -
अज्ञात
परिभाषा - किसी कारण मन में होने वाली गड़बड़
वाक्य में प्रयोग -
सिपाहियों के शहर में घुसते ही हलचल मच गई।
समानार्थी शब्द -
हलचल ,
उथलपुथल ,
खलबली
लिंग -
अज्ञात
परिभाषा - कई लोगों के एक साथ ऊँची आवाज़ में बोलने या चिल्लाने आदि से उत्पन्न भ्रांतिपूर्ण स्थिति
वाक्य में प्रयोग -
इस शोरगुल में काम करना मुश्किल है।
समानार्थी शब्द -
शोरगुल ,
शोर गुल ,
शोरशराबा
लिंग -
अज्ञात
परिभाषा - ऊँची आवाज़ में बोलने या चिल्लाने से होने वाली आवाज
वाक्य में प्रयोग -
बाज़ार के कोलाहल में कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। / आज कक्षा में बहुत शोरगुल चल रहा था। / रोला की वजह से कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। / आज कक्षा में बहुत शोर चल रहा था।
समानार्थी शब्द -
शोर ,
रोला ,
शोरगुल
लिंग -
अज्ञात