-
परिभाषा - कछुए की पीठ पर का कड़ा आवरण
- वाक्य में प्रयोग -
शत्रु का आभास होते ही कछुआ स्वयं को खपड़े के अंदर छिपा लेता है।
- लिंग -
अज्ञात
-
परिभाषा - एक प्रकार का कीड़ा जो गेहूँ में लगता है
- वाक्य में प्रयोग -
गेहूँ को धूप में सुखाने से खपड़े नहीं पड़ते।
- लिंग -
अज्ञात
-
परिभाषा - वह तीर जिसका फल चौड़ा होता है
- वाक्य में प्रयोग -
क्षुरपत्र से घायल हिरण ज़मीन पर गिर पड़ा।
- समानार्थी शब्द -
क्षुरपत्र
- लिंग -
अज्ञात
-
परिभाषा - आग में पकाया हुआ मिटटी का ऐसा टुकड़ा जो छत बनाने के काम आता है
- वाक्य में प्रयोग -
ज्यादातर मिट्टी के घर खपरों से छाए जाते हैं। / ज्यादातर मिट्टी के घर खपरैलों से छाए जाते हैं।
- समानार्थी शब्द -
खपरैल ,
खपरा
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - तसले के आकार का मिट्टी का बर्तन
- वाक्य में प्रयोग -
काली देवी को एक खप्पर बकरे का खून चढ़ाया गया।
- समानार्थी शब्द -
खप्पर ,
खप्पड़
- लिंग -
अज्ञात
-
परिभाषा - भिखमंगों का भीख माँगने का पात्र
- वाक्य में प्रयोग -
भिखारी का भिक्षापात्र चावल से भरा हुआ था।
- समानार्थी शब्द -
भिक्षापात्र ,
ठीकरा ,
खप्पर
- लिंग -
अज्ञात