-
परिभाषा - काम वाले शब्द
- वाक्य में प्रयोग -
खाना, सोना, चलना इत्यादि क्रिया शब्द हैं।
- बहुवचन -
क्रियाएँ
- समानार्थी शब्द -
काम वाले शब्द
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
- गणनीयता -
गणनीय
-
परिभाषा - वह क्रिया या प्रणाली जिससे कोई वस्तु होती, बनती या निकलती हो
- वाक्य में प्रयोग -
यूरिया का निर्माण रासायनिक प्रक्रिया से होता है।
- समानार्थी शब्द -
प्रक्रिया ,
प्रणाली
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - किसी कार्य के होने या किए जाने का भाव
- वाक्य में प्रयोग -
दूध से दही बनना एक रासायनिक क्रिया है।
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - कर्दम ऋषि एवं देवहूति की नौ कन्याओं में से एक
- वाक्य में प्रयोग -
क्रिया का विवाह कृतु ऋषि के साथ हुआ था।
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - हठयोग में धौति, वस्ति, नेति, न्योली आदि कियाएँ
- वाक्य में प्रयोग -
क्रिया के अनेक लाभ हैं।
- समानार्थी शब्द -
कर्म
- लिंग -
स्त्रीलिंग
-
परिभाषा - वह जो किया जाए
- वाक्य में प्रयोग -
हमें हमेशा अच्छे काम करने चाहिए। / वह हमेशा घर के कामों में उलझी रहती है।
- समानार्थी शब्द -
काम ,
कर्म ,
कार्य
- लिंग -
अज्ञात
-
परिभाषा - किसी के मरने पर होने वाले धार्मिक कृत्य या संस्कार
- वाक्य में प्रयोग -
अंतिम संस्कार एक पारंपरिक विधान है।
- समानार्थी शब्द -
अंतिम संस्कार ,
अन्तिम संस्कार ,
क्रियाकर्म
- लिंग -
अज्ञात