-
परिभाषा - जो कूटता से भरा हुआ हो या बहुत ही कठिन हो
- वाक्य में प्रयोग -
युधिष्ठिर ने यक्ष के कूट प्रश्नों का उत्तर देकर अपने भाइयों की जान बचाई ।
- समानार्थी शब्द -
कूटतापूर्ण ,
गंभीर
-
परिभाषा - वह पद जिसमें श्लिष्ट शब्दों का प्रयोग हो और इसीलिए जिसका अर्थ जल्दी से सब लोगों की समझ में न आए
- वाक्य में प्रयोग -
सूर के भ्रमर गीत कूट से भरे हुए हैं ।
- समानार्थी शब्द -
कूट पद
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - ऐसा तंत्र जो संक्षिप्त और गुप्त संदेश भेजने के काम आता है
- वाक्य में प्रयोग -
यह संदेश कूट में है ।
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वह व्यंग्य जिसका अर्थ गूढ़ हो
- वाक्य में प्रयोग -
गोपियाँ ऊद्धोजी से कूट करती हैं । / वह जब देखो तब कूट करता रहता है ।
- समानार्थी शब्द -
कूट व्यंग्य
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - वे कठोर, लम्बे और नुकीले अवयव जो खुर वाले पशुओं के सिर पर दोनों ओर निकलते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
गाय ने उसे सींग मारा।
- समानार्थी शब्द -
सींग ,
शृंग
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - काग़ज़ के कई परतों को सटाकर बनाया हुआ पत्ता
- वाक्य में प्रयोग -
गत्ते के बने बक्सों में सामान सुरक्षित रखा जाता है ।
- समानार्थी शब्द -
गत्ता ,
दफ़्ती ,
वसली
- लिंग -
अज्ञात
-
परिभाषा - छिपी हुई बात या घटना
- वाक्य में प्रयोग -
आखिर साधु का राज खुल गया। / पुलिस ने चोर के सामने चोरी का भेद खोल दिया।
- समानार्थी शब्द -
राज ,
भेद ,
रहस्य
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - पहाड़ की चोटी
- वाक्य में प्रयोग -
भारतीय पर्वतारोही ने हिमालय के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर पर पहुँचकर तिरंगा लहराया। / वह चढते-चढ़ते पहाड़ की चोटी पर पहुँच गया ।
- समानार्थी शब्द -
चोटी ,
शिखर ,
पर्वत चोटी
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - एक जैसी वस्तुओं का कुछ ऊँचा समूह
- वाक्य में प्रयोग -
राम और श्याम के बीच अनाज के ढेर का बँटवारा हुआ ।
- समानार्थी शब्द -
ढेर ,
अंबार ,
अंबर
- लिंग -
पुल्लिंग