-
परिभाषा - जो किसी ने उपयोग या व्यवहार के पश्चात् रद्दी या व्यर्थ समझ कर छोड़ दिया हो
- वाक्य में प्रयोग -
नौकरानी ने उच्छिष्ट पदार्थों को लेने से इन्कार कर दिया।
- समानार्थी शब्द -
उछिष्ट
-
परिभाषा - जो परोसे गए भोजन में से खाने के बाद बचा हुआ हो
- वाक्य में प्रयोग -
जूठा भोजन नहीं करना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
जूठा ,
जुठारा
-
परिभाषा - वह पदार्थ जो पहले एक-दो बार काम में लाया जा चुका हो
- वाक्य में प्रयोग -
पूजा आदि में जूठन का उपयोग नहीं करते।
- समानार्थी शब्द -
जूठन ,
जूठा
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - मधुमक्खियों द्वारा फूलों से एकत्रित की हुई मीठी चीज़
- वाक्य में प्रयोग -
मीना को शहद बहुत पसंद है।
- समानार्थी शब्द -
शहद ,
मधु
- लिंग -
पुल्लिंग
-
परिभाषा - जो धर्मानुसार पवित्र न हो
- वाक्य में प्रयोग -
हिंदू मान्यता के अनुसार किसी भी अपवित्र स्थान पर गंगा जल छिड़कने से वह पवित्र हो जाता है।
- समानार्थी शब्द -
अपवित्र ,
अपावन ,
अपुण्य