-
परिभाषा - अनुचित रीति से अधिकार करना
- वाक्य में प्रयोग -
उसने किसानों की ज़मीन हड़प ली।
- समानार्थी शब्द -
हड़पना ,
कब्ज़ा करना
- क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
- मूल शब्द -
मार
- प्रत्यय -
ना
- संक्रामिता -
सकर्मक
- एक तरह का -
लेना
-
परिभाषा - गंजीफे, ताश, शतरंज आदि खेलों में विपक्षी के पत्ते, गोटी आदि जीतना
- वाक्य में प्रयोग -
शतरंजी ने एक प्यादे से प्रतिद्वंदी के वजीर को मारा।
- एक तरह का -
जीतना
-
परिभाषा - मारने या प्रहार करने की क्रिया या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
किसी को मारने के लिए हिम्मत चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
मारण ,
मारन ,
प्रहरण
- लिंग -
पुल्लिंग
- एक तरह का -
काम
- प्रकार -
कुटाई
-
परिभाषा - ऐसा करना कि कोई वस्तु आदि उपयोग से बाहर हो जाए या अक्रिय हो जाए
- वाक्य में प्रयोग -
तुमने क्या काटकर कैंची की धार मार दी ? / उन्हें शराबखोरी ने मारा है और हमें चिंता ने।
- एक तरह का -
खाना
-
परिभाषा - किसी प्रकार का परिणाम या फल उत्पन्न करने के लिए कोई अंग इधर-उधर या ऊपर-नीचे हिलाना
- वाक्य में प्रयोग -
चिड़ियों ने उड़ने के लिए अपने पर मारे।
- एक तरह का -
हिलाना
-
परिभाषा - किसी पदार्थ या तत्त्व का सार-भाग कम या नष्ट करके उसका असर घटाना
- वाक्य में प्रयोग -
यह दवा कई तरह के जहर मारती है।
- समानार्थी शब्द -
काटना
- एक तरह का -
घटाना
-
परिभाषा - वैद्यक के अनुसार, रासायनिक प्रक्रियाओं से धातु आदि का भस्म बनाना
- वाक्य में प्रयोग -
वैद्य जी पारा मार रहे हैं।
- एक तरह का -
बनाना
-
परिभाषा - किसी प्रकार के मानसिक या शारीरिक वेग को रोकना
- वाक्य में प्रयोग -
कितना भी मारो, न तो यह मन मरता है न ही मेरी भूख-प्यास।
- समानार्थी शब्द -
दबाना
- प्रकार -
नियंत्रित करना