-
परिभाषा - एक प्रकार की इलायची जो अपेक्षाकृत कुछ बड़ी एवं काली होती है
- वाक्य में प्रयोग -
बड़ी इलायची का प्रयोग मसाले के रूप में होता है।
- समानार्थी शब्द -
बड़ी इलायची ,
स्थूलैला
-
परिभाषा - लोहे का वह आधार जिस पर सुनार, लुहार आदि कोई चीज रखकर हथौड़े से पीटते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
लुहार खुरपे को निहाई पर रखकर पीट रहा है।
- समानार्थी शब्द -
निहाई ,
अरहन
-
परिभाषा - एक प्रकार की बड़ी किशमिश
- वाक्य में प्रयोग -
सीता मुनक़्क़ा खा रही है।
- समानार्थी शब्द -
मोनक्का
-
परिभाषा - एक बेल जिस पर लम्बे फल लगते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
बलुई मिट्टी में ककड़ी की अच्छी पैदावार होती है।
- समानार्थी शब्द -
ककड़ी ,
मूत्रला ,
त्रपुकर्कटी
-
परिभाषा - एक पौधा जिसके डोडों से रुई निकलती है
- वाक्य में प्रयोग -
कपास की रुई बहुत ही उपयोगी है।
- समानार्थी शब्द -
कपास ,
अपूरणी ,
वादरा
-
परिभाषा - मझोले आकार का एक पौधा
- वाक्य में प्रयोग -
गजपिप्पली के कुछ भाग औधष के रूप में उपयोग होते हैं।
- समानार्थी शब्द -
गजपिप्पली ,
गज-पिप्पली ,
गजपीपल
-
परिभाषा - एक छोटा पौधा जिसका उपयोग साग के रूप में होता है
- वाक्य में प्रयोग -
माँ पालक और सोआ का साग बना रही है।
- समानार्थी शब्द -
सोआ ,
सोवा ,
संहितपुष्पिका
-
परिभाषा - एक छोटा पौधा जिसके बीज दवा और मसाले के काम में आते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
उसने एक छोटी सी क्यारी में सौंफ लगा रखी है।
- समानार्थी शब्द -
सौंफ ,
सोंफ ,
शतपुष्पा