-
परिभाषा - छप्पय छंद का छब्बीसवाँ प्रकार
- वाक्य में प्रयोग -
कवि ने सारंग में एक तात्कालिक रचना की।
-
परिभाषा - एक प्रकार का छंद जिसमें चार तगण होते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
यह पद्य सारंग का उदाहरण है।
- समानार्थी शब्द -
मैनावली ,
सारंग छंद
-
परिभाषा - एक बड़ी मधु-मक्खी जो पीले रंग की होती है
- वाक्य में प्रयोग -
छत पर सारंग का बहुत बड़ा छत्ता है।
- समानार्थी शब्द -
आर्घा ,
मोहरी
-
परिभाषा - सम्पूर्ण जाति का एक राग
- वाक्य में प्रयोग -
सारंग में सब शुद्ध स्वर लगते हैं।
- समानार्थी शब्द -
शारंग ,
सारंग राग
-
परिभाषा - एक प्रकार का बड़ा हिरण जिसके सर पर पाए जाने वाले दोनों सींगों से अनेक शाखाएँ निकली रहती हैं
- वाक्य में प्रयोग -
श्याम चिड़ियाघर में बारहसिंगे को मूँगफली खिला रहा था।
- समानार्थी शब्द -
बारहसिंगा ,
बारहसिंघा
-
परिभाषा - सुगंध देने वाला पदार्थ
- वाक्य में प्रयोग -
कस्तूरी, कपूर आदि गंधद्रव्य हैं।
- समानार्थी शब्द -
गंधद्रव्य ,
सुगंधित पदार्थ
-
परिभाषा - एक बाजा
- वाक्य में प्रयोग -
वह सारंगी बजाने में मस्त था।
- समानार्थी शब्द -
सारंगी ,
शारंगिका ,
शारंगी
-
परिभाषा - वह खगोलीय पिंड जो सूर्य की परिक्रमा करता है
- वाक्य में प्रयोग -
पृथ्वी एक ग्रह है।
- समानार्थी शब्द -
ग्रह ,
खग ,
आकाशचारी
-
परिभाषा - एक प्रकार का पपीहा जो संपूर्ण भारत में पाया है
- वाक्य में प्रयोग -
काला पपीहा पियु, पी-पी या पी-पी-पियु की आवाज करता है।
- समानार्थी शब्द -
काला पपीहा ,
चातक ,
पपीहा
-
परिभाषा - छतरी
- वाक्य में प्रयोग -
राम नया छाता लाया।
- समानार्थी शब्द -
छाता ,
छतरी ,
छत्ता
-
परिभाषा - चंद्रमा के मार्ग में पड़नेवाले स्थिर तारों के सत्ताईस समूह जिनके भिन्न-भिन्न रूप या आकार मान लिए गए हैं और जिनके अलग-अलग नाम हैं
- वाक्य में प्रयोग -
नक्षत्रों की संख्या सत्ताईस हैं।
- समानार्थी शब्द -
नक्षत्र ,
नछत्र ,
आकाशचारी
-
परिभाषा - एक प्रकार का हिरण जिसके शरीर पर सफ़ेद या अन्य प्रकार की चित्ती पाई जाती है
- वाक्य में प्रयोग -
इस चिड़ियाघर में चीतलों की भरमार है।
- समानार्थी शब्द -
चीतल ,
चित्रमृग ,
चितकबरा हिरण
-
परिभाषा - दीपक के धुएँ की कालिख जो आँखों में लगाई जाती है
- वाक्य में प्रयोग -
हमारे यहाँ छठी के दिन बच्चे को काजल लगाने की रस्म होती है।
- समानार्थी शब्द -
काजल ,
कजरा ,
कजला
-
परिभाषा - एक रेंगने वाला पतला और लंबा जीव
- वाक्य में प्रयोग -
हमने बाग में एक साँप को रेंगते हुए देखा।
- समानार्थी शब्द -
साँप ,
सर्प
-
परिभाषा - किसी मादा का वह अंग जिसमें दूध रहता है
- वाक्य में प्रयोग -
माँ अपने स्तन का दूध बच्चे को पिलाती है। / गाय के स्तन को देखकर उसके दूध देने की क्षमता का पता लग जाता है।
- समानार्थी शब्द -
स्तन ,
कुच ,
चूची
-
परिभाषा - जो रंगा हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
खिड़कियों में रंगीन काम लगे हुए हैं।
- समानार्थी शब्द -
रंगीन ,
रंगदार
-
परिभाषा - रस से भरा हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
रसीले आमों को देख कर मेरे मुँह में पानी आ गया।
- समानार्थी शब्द -
रसीला ,
रसदार ,
सरस
-
परिभाषा - जो देखने में अच्छा लगे
- वाक्य में प्रयोग -
उसने ताज़महल का सुंदर चित्र बनाया। / उसने ताज़महल का प्यारा चित्र बनाया।
- समानार्थी शब्द -
प्यारा ,
सुंदर ,
अच्छा
-
परिभाषा - ज़मीन को जोतने की एक चीज़
- वाक्य में प्रयोग -
किसान खेत में हल चला रहा है।
- समानार्थी शब्द -
हल
-
परिभाषा - सितारा / स्टार
- वाक्य में प्रयोग -
रात में आकाश में तारें चमकते हैं।
- समानार्थी शब्द -
तारा ,
खग
-
परिभाषा - कन्धे से पंजे तक का वह अंग जिससे हम काम करते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
गाँधीजी की बाँहें बहुत लंबी थीं। / गाँधीजी के हाथ बहुत लंबे थे।
- समानार्थी शब्द -
हाथ ,
हस्त ,
बाँह
-
परिभाषा - सिर के बाल
- वाक्य में प्रयोग -
उसके बाल घने हैं।
- समानार्थी शब्द -
बाल ,
केश
-
परिभाषा - एक पेड़ की सुगंधित लकड़ी जिसे घिसकर शरीर पर लेप लगाते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
चंदन शरीर को शीतलता देता है।
- समानार्थी शब्द -
गंधराज
-
परिभाषा - बिना सिला कपड़ा
- वाक्य में प्रयोग -
माँ मेरे लिए फ्राक बनाने के लिए कपड़ा लाई है। / उसने दो मीटर लत्ता खरीदा है। / माँ ने मेरे लिए नए वस्त्र ख़रीदे l
- समानार्थी शब्द -
वस्त्र ,
लत्ता ,
कपड़ा
-
परिभाषा - रोशनी करने के लिए बनी मिट्टी, धातु आदि की वस्तु जिसमें तेल और बत्ती डालकर बत्ती को जलाया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
दिया जलाने से उजाला होता है। / दीपावली पर दीपक जलाए जाते हैं।
- समानार्थी शब्द -
दीपक ,
दिया ,
दीप
-
परिभाषा - पेड़-पौधों आदि पर आने वाला वह भाग जिसमें रंग-बिरंगी पंखुड़ियाँ होती है
- वाक्य में प्रयोग -
बगीचे में गुलाब के फुलवा खिले हैं।
- समानार्थी शब्द -
फुलवा ,
फूल ,
पुष्प
-
परिभाषा - मानव निर्मित वह वस्तु जिसके धारण करने से किसी की शोभा बढ़ जाती है
- वाक्य में प्रयोग -
सीता ने गहने पहन लिए।
- समानार्थी शब्द -
गहना ,
आभूषण ,
ज़ेवर
-
परिभाषा - एक धारदार हथियार
- वाक्य में प्रयोग -
रानी लक्ष्मीबाई तलवार चलाने में निपुण थी।
- समानार्थी शब्द -
तलवार ,
शमशेर
-
परिभाषा - शोभित होने की अवस्था या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
सूर्यास्त के समय आकाश की छटा देखते ही बनती है।
- समानार्थी शब्द -
छटा ,
सौंदर्य ,
शोभा
-
परिभाषा - एक देवता जो काम के रूप माने जाते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
कामदेव को शिव की क्रोधाग्नि का सामना करना पड़ा।
- समानार्थी शब्द -
कामदेव ,
काम देवता ,
अनंगी