-
परिभाषा - बोलचाल की भाषा में सिंधियों द्वारा प्रयुक्त आदरसूचक संबोधन
- वाक्य में प्रयोग -
साँई, आपसे कुछ बात करनी थी ।
-
परिभाषा - वह जिसे किसी वस्तु आदि पर पूरे और सब प्रकार के अधिकार प्राप्त हों
- वाक्य में प्रयोग -
मालिक नौकर पर बिगड़ रहा था ।
- समानार्थी शब्द -
मालिक ,
स्वामी
-
परिभाषा - एक प्रकार के मुसलमानी संत
- वाक्य में प्रयोग -
यह एक बहुत बड़े फकीर की मजार है ।
- समानार्थी शब्द -
फकीर ,
दरवेश
-
परिभाषा - महाराष्ट्र के एक सुप्रसिद्ध संत जो भगवान के रूप में पूजे जाते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
शिर्डी में साँईबाबा का मंदिर है ।
- समानार्थी शब्द -
साँईबाबा ,
साँई बाबा ,
श्री साँई बाबा
-
परिभाषा - भगवान
- वाक्य में प्रयोग -
उसने भगवान को प्रसाद चढ़ाया ।
- समानार्थी शब्द -
भगवान ,
कर्ता ,
ईश्वर
-
परिभाषा - वह आदमी जो किसी औरत से शादी करता है
- वाक्य में प्रयोग -
शीला का पति बहुत मेहनत से काम करता है ।
- समानार्थी शब्द -
पति ,
मर्द ,
शौहर