-
परिभाषा - वह जिसके कारण या बल पर कोई काम हो या बात चलती या होती हो
- वाक्य में प्रयोग -
समाचार के लिए अब तो मेरे लिए रेडियो ही सहारा है।
- समानार्थी शब्द -
आसरा ,
भरोसा
-
परिभाषा - जिस पर कोई दूसरी चीज़ खड़ी या टिकी रहती हो
- वाक्य में प्रयोग -
किसी भी चीज़ का सहारा मज़बूत होना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
अवलंब ,
आश्रय
-
परिभाषा - जीवन निर्वाह का आधार
- वाक्य में प्रयोग -
बुढ़ापे में बच्चे ही माँ-बाप का सहारा होते हैं।
- समानार्थी शब्द -
आश्रय ,
आसरा