-
परिभाषा - किसी से जबरदस्ती या डरा-धमकाकर उसकी कोई वस्तु ले लेना
- वाक्य में प्रयोग -
इस सड़क पर लुटेरे राहगीरों को लूटते हैं ।
- समानार्थी शब्द -
अपहरना ,
मूसना
-
परिभाषा - गलत तरीके से लेना
- वाक्य में प्रयोग -
उस लड़के ने लड़की का पर्स लुटा।
-
परिभाषा - बहुत दाम लेना
- वाक्य में प्रयोग -
आज-कल के दूकानदार ग्राहकों को लूट रहे हैं ।
- समानार्थी शब्द -
ठगना
-
परिभाषा - लूटने की क्रिया या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
डाकू सेठ के घर को लूटने के बाद आराम से चले गए ।
- समानार्थी शब्द -
लूट ,
अपहार
-
परिभाषा - किसी को अपनी ओर आकर्षित करना
- वाक्य में प्रयोग -
एक नवयौवना की अदाओं ने हमें लूट लिया ।
- समानार्थी शब्द -
मोहना
-
परिभाषा - किसी से अत्यधिक खर्च कराना
- वाक्य में प्रयोग -
सुनील को नई नौकरी मिलते ही उसके साथियों ने उसे दावत के नाम पर खूब लूटा ।
-
परिभाषा - धोखा देकर माल ले लेना
- वाक्य में प्रयोग -
वह लोगों को मूड़ता है ।
- समानार्थी शब्द -
मूड़ना ,
ठगना ,
ऐंठना