-
परिभाषा - किसी वस्तु को घुले हुए रंग में डालकर या डुबाकर रंगीन करना
- वाक्य में प्रयोग -
दादी फूलदान रंग रही हैं।
-
परिभाषा - रंग लगाना
- वाक्य में प्रयोग -
मजदूर दीवाल रंग रहा है।
-
परिभाषा - चित्र आदि में रंग भरना
- वाक्य में प्रयोग -
सीता ने चित्र में रंग भरा।
- समानार्थी शब्द -
रंग भरना
-
परिभाषा - रंग से युक्त होना
- वाक्य में प्रयोग -
घर की सारी दीवारें रंग गई हैं।
-
परिभाषा - किसी चीज़ या सोच का किसी पर प्रभाव पड़ना
- वाक्य में प्रयोग -
इस निर्णय से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। / प्रार्थना के बाद मंदीर में शांति छाई थी।
- समानार्थी शब्द -
प्रभावित होना ,
छाना ,
असर होना
-
परिभाषा - किसी वस्तु आदि पर किसी वस्तु, क्रिया आदि का असर पड़ना
- वाक्य में प्रयोग -
गायिका की मधुर आवाज़ ने रंग जमाया।
- समानार्थी शब्द -
रंग जमाना ,
प्रभावित करना ,
प्रभाव डालना
-
परिभाषा - किसी के रूप, गुण आदि के कारण उस पर प्रसन्न, अनुरक्त या मोहित होना
- वाक्य में प्रयोग -
श्याम राधा की सुन्दरता पर आसक्त है। / मीरा मोहन पर आसक्त है।
- समानार्थी शब्द -
आसक्त होना ,
रीझना ,
मोहित होना