-
परिभाषा - एक प्रकार का फूल जो अत्यंत सुगंधित होता है
- वाक्य में प्रयोग -
मालिन फुलवारी में बेला,चमेली आदि तोड़ रही है।
- बहुवचन -
मल्लिकाएँ
- समानार्थी शब्द -
बेला ,
मदनीया
-
परिभाषा - एक प्रकार का आम
- वाक्य में प्रयोग -
मल्लिका नीलम तथा दशहरी के निषेचन से प्राप्त एक संकर जाति का आम है।
- समानार्थी शब्द -
मल्लिका आम
-
परिभाषा - मल्लिका आम का पेड़
- वाक्य में प्रयोग -
मल्लिका को सन् उन्नीस सौ बहत्तर में पहली बार उगाया गया था।
- समानार्थी शब्द -
मल्लिका आम
-
परिभाषा - चमेली के समान सुगंधित फूलों वाली एक लता
- वाक्य में प्रयोग -
माली फुलवारी में बेला, चमेली आदि लगा रहा है।
- समानार्थी शब्द -
बेला ,
मदनीया
-
परिभाषा - वह जिसे स्त्री के रूप में साकार किया गया हो तथा जिसे उसके वर्ग का सबसे अच्छा और सबसे महत्वपूर्ण माना गया हो
- वाक्य में प्रयोग -
दार्जीलिंग और जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली टॉय ट्रेन पहाड़ों की रानी है।
- समानार्थी शब्द -
रानी
-
परिभाषा - राजा की पत्नी
- वाक्य में प्रयोग -
राजा दशरथ की तीन रानियाँ थीं।
- समानार्थी शब्द -
रानी
-
परिभाषा - * वह खिलाड़ी जो किसी विशेष खेल के क्षेत्र में चोटी पर या सबसे ऊपर हो
- वाक्य में प्रयोग -
फेडरर टेनिस का बादशाह है। / सानिया भी कभी टेनिस की मल्लिका हो सकती है।
- समानार्थी शब्द -
बादशाह ,
राजा ,
रानी