-
परिभाषा - अग्निहोत्र की राख जिसे शिव भक्त माथे पर लगाते और शरीर पर मलते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
साधु बाबा भस्म लगाकर साधना में लीन हैं।
-
परिभाषा - वैद्यक में औषध की तरह काम में लाने के लिए धातुओं आदि का वह रूप जो उन्हें विशिष्ट क्रियाओं से फूँकने पर प्राप्त होता है
- वाक्य में प्रयोग -
च्यवनप्राश में सोने, चाँदी आदि का भस्म भी मिलाया जाता है।
-
परिभाषा - जलकर राख बना हुआ या पूरी तरह से जला हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
आग की तेज़ लपटों से संदीप का घर स्वाहा हो गया।
- समानार्थी शब्द -
स्वाहा ,
भस्मीभूत
-
परिभाषा - किसी चीज़ के बिल्कुल जल जाने पर उसका बचा हुआ अंश
- वाक्य में प्रयोग -
पेड़ जल जाने के बाद केवल उसकी राख बची थी।
- समानार्थी शब्द -
राख ,
गर्द
-
परिभाषा - पुराणों में वर्णित एक दैत्य
- वाक्य में प्रयोग -
भस्मासुर को शिव मे वरदान दिया था कि वह जिसपर हाथ रखेगा वह भस्म हो जाएगा।
- समानार्थी शब्द -
भस्मासुर ,
वृषासुर