-
परिभाषा - ऐसा काम करना जिससे कोई बैठे
- वाक्य में प्रयोग -
उसने बच्चे को पलँग पर बिठा दिया।
- समानार्थी शब्द -
बिठाना
-
परिभाषा - किसी पद पर नियत करना
- वाक्य में प्रयोग -
चाणक्य ने चन्द्रगुप्त को तक्षशिला के सिंहासन पर बिठाया।
- समानार्थी शब्द -
बिठाना ,
आसीन करना
-
परिभाषा - किसी स्त्री को पत्नी के रूप में रख लेना
- वाक्य में प्रयोग -
ठाकुर ने रामू की बहू को अपने घर बैठाया।
- समानार्थी शब्द -
बिठाना ,
बैठारना
-
परिभाषा - बार-बार करके हाथ को किसी कार्य में अभ्यस्त करना
- वाक्य में प्रयोग -
पिता के साथ काम कर-करके उसने अपना हाथ भी बैठा लिया है।
- समानार्थी शब्द -
बिठाना ,
जमाना
-
परिभाषा - मन आदि में ऐसे स्थिर करना कि सहजता से न निकले
- वाक्य में प्रयोग -
मंत्री ने अपनी धाक इस तरह बैठाई कि बड़े-बड़े लोग उसकी बात मानने लगे।
- समानार्थी शब्द -
बिठाना
-
परिभाषा - अच्छी तरह से स्थिर करना
- वाक्य में प्रयोग -
राजगीर फर्श पर टाइल बैठा रहा है।
-
परिभाषा - उभरे, फूले या उठे हुए तल को भीतर की ओर दबाना
- वाक्य में प्रयोग -
डॉक्टर ने हाथ के बढ़े हुए फोड़े को पिचकाया।
- समानार्थी शब्द -
पिचकाना ,
बिठाना
-
परिभाषा - किसी वाहन के ऊपर बैठने में प्रवृत्त करना
- वाक्य में प्रयोग -
साईस ने बच्चे को घोड़े पर चढ़ाया।
- समानार्थी शब्द -
चढ़ाना ,
बिठाना
-
परिभाषा - बैठने या बैठाने की क्रिया (वस्तु)
- वाक्य में प्रयोग -
कारीगर को पुर्जों की बैठाई में कठिनाई हो रही है।
- समानार्थी शब्द -
बैठाई ,
बिठाई
-
परिभाषा - बैठने या बिठाने की क्रिया (जीव)
- वाक्य में प्रयोग -
सारे दिन की बैठाई के बाद कमर में बहुत दर्द हो रहा है।
- समानार्थी शब्द -
बैठाई ,
बिठाई
-
परिभाषा - किसी वस्तु आदि में किसी वस्तु आदि को बैठाना
- वाक्य में प्रयोग -
सुनार ने सोने की अँगूठी में हीरा जड़ा।
- समानार्थी शब्द -
जड़ना ,
लगाना
-
परिभाषा - नष्ट करना
- वाक्य में प्रयोग -
सावकार के बेटे की लापरवाही से पिता का जमा-जमाया व्यापार बह गया।
- समानार्थी शब्द -
बहाना ,
फूँकना ,
बरबाद करना