-
परिभाषा - वह जिसने अभी या कुछ समय पहले जन्म लिया हो
- वाक्य में प्रयोग -
आजकल अस्पताल में बच्चों की चोरी आम बात हो गयी है।
- समानार्थी शब्द -
नवजात शिशु ,
नवजातक
-
परिभाषा - एक दो साल तक का छोटा लड़का
- वाक्य में प्रयोग -
बालकों को रोज़ दूध पीना चाहिए।
- बहुवचन -
बच्चे
- समानार्थी शब्द -
बालक ,
शिशु
- विलोम शब्द -
बच्ची
-
परिभाषा - वह व्यक्ति जिसे किसी विशेष क्षेत्र में ज्ञान, अनुभव आदि की कमी हो
- वाक्य में प्रयोग -
विज्ञान के क्षेत्र में अभी आप बच्चे हैं।
- समानार्थी शब्द -
बालक
-
परिभाषा - किसी भी जीव-जन्तु की संतान
- वाक्य में प्रयोग -
पशुओं की अपेक्षा मनुष्य का बच्चा अपने माता-पिता पर अधिक दिनों तक आश्रित रहता है। / कुतिया अपने बच्चों को दूध पिला रही है।
-
परिभाषा - छोटी लड़की या लड़का
- वाक्य में प्रयोग -
बच्चा गेंद से खेल रहा है।
- बहुवचन -
बच्चे
-
परिभाषा - कम उम्र का पुरुष
- वाक्य में प्रयोग -
मैदान में लड़के क्रिकेट खेल रहे हैं।
- समानार्थी शब्द -
लड़का ,
बालक ,
बाल
-
परिभाषा - पुत्र
- वाक्य में प्रयोग -
उसका बेटा स्कूल में पढ़ता है। / उसका लड़का स्कूल में पढ़ता है।
- समानार्थी शब्द -
लड़का ,
बेटा ,
लाल