-
परिभाषा - एक जैसा न होना
- वाक्य में प्रयोग -
इन दो बहनों में बहुत फर्क है।
- समानार्थी शब्द -
अंतर
-
परिभाषा - * दो आँकड़ों में एक विशिष्ट विषमता या फर्क
- वाक्य में प्रयोग -
आय और व्यय में अत्यधिक अंतर के कारण बहुत सारी कठिनाइयाँ हो रही हैं।
- समानार्थी शब्द -
असमानता
-
परिभाषा - दो वस्तुओं, बिंदुओं आदि के बीच का स्थान
- वाक्य में प्रयोग -
घर से विद्यालय तक की दूरी लगभग एक किलोमीटर है।
- समानार्थी शब्द -
दूरी ,
फ़ासला
-
परिभाषा - अलग होने की क्रिया, अवस्था या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
विवाह के पश्चात ही उसे अलगाव का दुःख झेलना पड़ा।
- समानार्थी शब्द -
अलगाव ,
पृथकता ,
जुदाई