-
परिभाषा - पेड़-पौधों में होने वाला हरे रंग का पतला, हल्का अवयव
- वाक्य में प्रयोग -
पत्ते विभिन्न प्रकार के होते हैं
- बहुवचन -
पत्ते
- समानार्थी शब्द -
पात ,
पर्ण
-
परिभाषा - पत्ते की तरह का पर चौकोर कोई वस्तु जो अपने आप में पूर्ण हो
- वाक्य में प्रयोग -
उसने दवाई की दुकान से दवा का एक पत्ता खरीदा। / ताश के पत्ते बिखरे पड़े हैं।
-
परिभाषा - गंजीफा खेल का मोटे कागज़ का प्रत्येक टुकड़ा या भाग
- वाक्य में प्रयोग -
गंजीफा का पत्ता कलात्मक और गोल होता है।
-
परिभाषा - खेलने के लिए मोटे कागज़ के चौकोर छपे टुकड़े, जिन पर रंगों की बूटियाँ या तस्वीरें बनी रहती हैं
- वाक्य में प्रयोग -
उसने गुस्से में ताश को फाड़ दिया। / इस अलमारी में कई जोड़ी गंजीफ़े रखे हुए हैं।
- समानार्थी शब्द -
ताश ,
कार्ड
-
परिभाषा - एक प्रकार का कर्णाभूषण
- वाक्य में प्रयोग -
सीता सोने के पीपरपर्न पहने हुए थी।
- समानार्थी शब्द -
पीपरपर्न ,
झुलमुली
-
परिभाषा - धातु की पतली चादर या टुकड़ा
- वाक्य में प्रयोग -
इस गाड़ी का ढाँचा धातु पटल से बनाया गया है।
- समानार्थी शब्द -
चादर ,
पत्तर ,
फलक