-
परिभाषा - पत्थर का चौकोर कटा हुआ टुकड़ा
- वाक्य में प्रयोग -
चित्रकार पटिया पर कुछ लिख रहा है।
- समानार्थी शब्द -
फलक ,
पट्टी
-
परिभाषा - लकड़ी का गोल, चिपटा अथवा चौकोर पतला बल्ला जो खाट की लंबाई, चौड़ाई के बल में दोनों ओर रहता है
- वाक्य में प्रयोग -
इस पंलग की पाटी बहुत मज़बूत है।
- समानार्थी शब्द -
पाटी ,
पट्टी
-
परिभाषा - लकड़ी, कपड़े, धातु आदि का पतला, चपटा और लंबा टुकड़ा
- वाक्य में प्रयोग -
बढ़ई लकड़ी की पट्टियों को इकट्ठा कर रहा है।
- समानार्थी शब्द -
पट्टी
-
परिभाषा - लकड़ी की बनी वह चीज़ जिस पर खड़िया से लिखते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
बच्चे ने तख्ती पर अपना नाम लिखा।
- समानार्थी शब्द -
तख्ती ,
पट्टी
-
परिभाषा - वह केश सज्जा जिसमें सिर की माँग के दोनों ओर के बालों को कंघी से झाड़कर बैठा दिया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
शीला अपने बालों को पट्टी का रूप दे रही है।
- समानार्थी शब्द -
पट्टी ,
पाटी