-
परिभाषा - लकड़ी का गोल, चिपटा अथवा चौकोर पतला बल्ला जो खाट की लंबाई, चौड़ाई के बल में दोनों ओर रहता है
- वाक्य में प्रयोग -
इस पंलग की पाटी बहुत मज़बूत है ।
- समानार्थी शब्द -
पट्टी ,
पटिया
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
पट्टी
- प्रकार -
सेरवा
-
परिभाषा - वह केश सज्जा जिसमें सिर की माँग के दोनों ओर के बालों को कंघी से झाड़कर बैठा दिया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
शीला अपने बालों को पट्टी का रूप दे रही है ।
- समानार्थी शब्द -
पट्टी ,
पटिया
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
ढंग