-
परिभाषा - किसी को रिझाने या झूठ-मूठ अपनी अस्वीकृति या सुकुमारता सूचित करने के लिए की जानेवाली स्त्रियों की अथवा स्त्रियों की-सी चेष्टा
- वाक्य में प्रयोग -
सीता बहुत नखरे करती है।
- समानार्थी शब्द -
चोचला
-
परिभाषा - किसी का आग्रह टालने के लिए झूठ-मूठ की बात बनाकर कहने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
अब नखरे न कीजिए और मेरे साथ चलिए।
- समानार्थी शब्द -
बनावटी इनकार
-
परिभाषा - शृंगार रस में एक विशेष अवस्था
- वाक्य में प्रयोग -
नायक नायिका का अभिमान देख प्रसन्न हो रहा है।
- समानार्थी शब्द -
अभिमान ,
मान
-
परिभाषा - चंचल होने की अवस्था या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
मन की चंचलता को दूर करें।
- समानार्थी शब्द -
चंचलता ,
चपलता ,
चिलबिलापन