परिभाषा - वह जो बड़ी संख्या या भारी मात्रा में अचानक या प्रचंड रूप से निकल पड़े
वाक्य में प्रयोग -
उसके मुँह से निकल रही गालियों की धार थम ही नहीं रही है।
समानार्थी शब्द -
धार ,
प्रवाह
परिभाषा - * एक के बाद एक हो रही घटनाओं या लगातार विचारों आदि का प्रभावशाली क्रम
वाक्य में प्रयोग -
इस लेख में लेखक के विचारों का प्रवाह है। / काव्य-गोष्ठी में कविताओं का प्रवाह श्रोताओं को बाँधे हुए था।
समानार्थी शब्द -
प्रवाह
परिभाषा - जल,वायु आदि का किसी दिशा में बहने की क्रिया
वाक्य में प्रयोग -
बरसात के दिनों में नदियों का बहाव बढ़ जाता है। / नदी की तेज धार में नाव हिल रही थी। / बरसात के दिनों में नदियों का प्रवाह बढ़ जाता है।
समानार्थी शब्द -
प्रवाह ,
धार ,
बहाव
परिभाषा - बहता हुआ पानी या द्रव
वाक्य में प्रयोग -
बरसात में मेरे घर के पास ही पानी की एक धारा बहती है।
बहुवचन -
धाराएँ
समानार्थी शब्द -
धार ,
बहाव
परिभाषा - किसी विधान या क़ानूनी पुस्तक का वह अंश जिसमें किसी एक अपराध, विषय या कार्य के संबंध में कोई बात कही गई या कोई विधान किया गया हो
वाक्य में प्रयोग -
दफ़ा 420 के अंतर्गत धोखाधड़ी का ज़ुर्म आता है।
समानार्थी शब्द -
नियम धारा