-
परिभाषा - वह धन, वस्तु आदि जो पाँसे, जुए आदि खेलों के समय हार-जीत के लिए खिलाड़ी सामने रखते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
युधिष्ठिर ने पाँसे के खेल में द्रौपदी को दाँव पर लगाया था।
-
परिभाषा - जुए के खेलों में कौडीं, पासे आदि के पड़ने की स्थिति जिससे किसी खेलाड़ी या पक्ष की जीत होती है
- वाक्य में प्रयोग -
सभी जुआरी दाँव की प्रतीक्षा में थे।
- समानार्थी शब्द -
दाँव ,
हाथ
-
परिभाषा - कुश्ती में विपक्षी को हराने या दबाने के लिए काम में लाई जानेवाली युक्ति
- वाक्य में प्रयोग -
उसने एक ही दाँव में मोटे पहलवान को चित्त कर दिया।
- समानार्थी शब्द -
दाँव ,
चाल ,
पेंच
-
परिभाषा - किसी विषय के ठीक होने के संबंध में दृढ़ता पूवर्क कुछ कहने का वह प्रकार जिसमें सत्य या असत्य सिद्ध होने पर हार-जीत व कुछ लेन-देन भी हो
- वाक्य में प्रयोग -
राहुल शर्त जीत गया।
- समानार्थी शब्द -
शर्त
-
परिभाषा - कोई कार्य करने या खेल खेलने का वह अवसर जो सब खिलाड़ियों को बारी-बारी से मिलता है
- वाक्य में प्रयोग -
अब राम की पारी है।
- समानार्थी शब्द -
पारी ,
नंबर ,
बाज़ी
-
परिभाषा - ऐसा समय या परिस्थिति जिसमें कोई काम आसानी से हो
- वाक्य में प्रयोग -
हमें मौके का फ़ायदा उठाना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
मौका ,
अवसर ,
समय