-
परिभाषा - किसी के गलती या अपराध करने पर उसे पहुँचाई हुई पीड़ा
- वाक्य में प्रयोग -
चोरी के अपराध में श्याम को छह महिने के लिए जेल की सज़ा हुई। / चोरी के अपराध में श्याम को छह महिने के लिए जेल की सजा हुई।
- समानार्थी शब्द -
सजा
-
परिभाषा - एक राक्षस
- वाक्य में प्रयोग -
दंड सुमाली का पुत्र था।
-
परिभाषा - दंड देकर शासन या वश में रखने की नीति
- वाक्य में प्रयोग -
कुछ मुगलकालीन शासक दंडनीति से शासन करते थे।
-
परिभाषा - एक प्रकार का व्यायाम जो पंजों के बल औंधे लेटकर किया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
वह प्रतिदिन सुबह दौड़कर आने के बाद डंड करता है।
- समानार्थी शब्द -
डंड ,
डंड कसरत
-
परिभाषा - वह दंड जिसमें किसी से किसी प्रकार की चूक, त्रुटि या भूल होने पर उससे कुछ धन लिया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने के कारण उसे जुर्माने के रूप में सौ रुपये देने पड़े।
-
परिभाषा - बड़ी नावों के बीच का वह लट्ठा जिसमें पाल बाँधते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
तेज़ हवा के कारण नाव का कमज़ोर मस्तूल टूट गया।
- समानार्थी शब्द -
मस्तूल ,
कूपक
-
परिभाषा - साठ पल या चौबीस मिनट का समय
- वाक्य में प्रयोग -
आज रात बच्चा एक घड़ी भी नहीं सोया।
- समानार्थी शब्द -
घड़ी ,
घटी ,
घटिका
-
परिभाषा - मोटी और बड़ी छड़ी
- वाक्य में प्रयोग -
उसने चोर को लाठी से मारा।
- समानार्थी शब्द -
लाठी ,
डंडा